Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। कल ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ है। जहां पूरे भारतवर्ष में फिर से दिवाली जैसा माहाौल बना और पूरा देश भगवा रंग के साथ राममय हो गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह भाजपा का आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीति स्टंट है। लेकिन इससे जनता को क्या, उन्हें जो चाहिए था मिल गया चाहे विपक्षी पार्टिया्ं जो भी कहे। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी उथल-पुथल देखने को मिली है। कुछ दलों के पदाधिकारी, विधानसभा 2023 के चुनाव में लड़े हुए प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज मंगलवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।

वहीं दूसरी ओर अखंड लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा में विलय हो गया। इसके अलावा सैनिक पार्टी के महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवरतन शर्मा की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने बीजेपी में प्रवेश किया।