Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। बीती रात भिलाई क्षेत्र में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे सड़क हादसे में माँ बेटे की तत्काल मृत्यु हो व गयी तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार मां-बेटे की तत्काल मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र की नंदिनी खुंदनी का है।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के कुरूद गांव निवासी मोहन यादव (38) अपनी पत्नी उर्मीला यादव (33) और 10 साल के बेटे बयांस के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के घर नंदिनी खुंदनी गए हुए थे। वहां जीजा छविलाल यादव और बहन बिमला के साथ पूरा दिन बिताने के बाद वे रात 8 बजे मोटर साइकिल से भिलाई के लिए निकले। जैसे ही मोहन यादव नंदिनी खुंदनी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और बच्चा सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल मोहन यादव मदद की गुहार लगाते रहे।
आसपास के लोगों ने नंदिनी पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया और मोहन लाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को भिलाई के सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मच्र्युरी में रखा गया है। वहीँ पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।