Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जशपुर। जशपुरनगर में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने गए एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की मतदान करते समय अचानक गिर पड़ने से मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिले के लोदाम पंचायत के जामटोली गांव का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तरसीयूस टोप्पो लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए बूथ केंद्र पहुंचे थे लेकिन अचानक गश खाकर वे जमीन पर गिर पड़े। बुजुर्ग को गिरते देख लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले की कोई कुछ कर पाता उनकी साँसों की लड़िया बिखर गई।
मतदान केंद्र में बुजुर्ग की आकस्मिक मौत से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने उन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब, जिला प्रशासन ने मृतक के मौत के कारणों की पता लगाने के लिए जांच आरंभ की है। इस दुखद घटना ने सामाजिक चरण में आयोजित होने वाले चुनावी महौल को गहराई से प्रभावित किया है