Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने केरल में मानसून के आने की तिथि 31 मई बताई है, जबकि आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच वाराणसी व गोरखपुर में 23-25 जून, महाराष्ट्र के मुंबई में 10-11 जून मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसी रफ्तार से मानसून दिल्ली में 29 जून को पहुंचेगा। मानसून के जल्द दस्तक से भीषण गर्मी सेे राहत मिलने की उम्मीद है।
सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश
उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम, उत्तर-पश्चिम भारत में सितंबर तक सामान्य और देश के मध्य व दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
जून में सामान्य बारिश
महानिदेशक महापात्र ने कहा कि देश में जून में सामान्य वर्षा (लंबी अवधि के औसत 166.9 मिमी का 92-108 प्रतिशत) होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जून में देश में सामान्य-सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है।