Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली (एजेंसी)। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब भारत स्वदेशी बुलेट ट्रेन की भी तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि प्रस्तावित ट्रेन की भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी होगी। फिलहाल, इसकी डिजाइन पर काम जारी है। खासबात है कि विश्व स्तर पर 250 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडऩे वाली रेलगाडिय़ों को हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, ‘इसे वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो पहले ही 220 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार को छू सकती है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में डिजाइन पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ये ट्रेन फिलहाल भारत में दौड़ रहीं किसी भी ट्रेन से तेज होंगी।
अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन
भारत फिलहाल जापान की तकनीक की मदद से बुलेट ट्रेन तैयार कर रहा है। यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ेगी और 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक पकड़ सकती है। खबर है कि भारत इस रूट पर शिनकानसेन श्व5 सीरीज की ट्रेन उतारने पर विचार कर रहा है। फ्रेंच टीजीवी और जापानी शिनकानसेन 250 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार पर दौड़ती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा है कि अब तक फोकस भारतीय रेलवे की ट्रेनों की स्पीड बेहतर करने पर था। उन्होंने कहा, ‘वंदे भारत का (प्रस्तावित) वेरिएंट अब 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक 52 सेकंड में पहुंच सकता है। जबकि, मौजूदा बुलेट ट्रेन ऐसा 54 सेकंड में करती हैं।
कहां दौड़ेंगी भारतीय बुलेट ट्रेन
रिपोर्ट के अनुसार, मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन उत्तर, दक्षिण और पूर्वी कॉरिडोर में संचालित होंगी, जिनका कुछ समय पहले ही ऐलान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, ‘नए कॉरिडोर में और भी ज्यादा भारतीय तकनीक और देश में ही तैयार हुई चीजों का इस्तेमाल होगा।