Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल – पर लिखा है कि हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दु:खद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
गौरतलब है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है।