Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 माओवादी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से एक ट्रैक्टर कॉर्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर बरामद किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 माओवादी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से एक ट्रैक्टर कॉर्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर बरामद किया गया है।
भारी मात्रा में विस्फोटक बड़े नक्सली लीडर्स के पास ले जाया जा रहा था। छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस ने इनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
तेलंगाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने में मौजूद हैं। इसी के आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम और CRPF की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया गया। इलाके के गांवों और इससे लगे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर 10 संदिग्धों को पकड़ा। जिनके पास से एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो वाहन समेत दो बाइक भी बरामद की गई।
बड़े हमले की थी तैयारी
बरामद वाहनों की तलाशी में एक ट्रैक्टर से करीब 90 बंडल कॉर्डेक्स वायर, 500 डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान के साथ 10 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की इनमें से 5 तेलंगाना और 5 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इनके पास से बरामद किए गए बारूद की कीमत लाखों में है। हालांकि, ये विस्फोटक कहां से लेकर आ रहे थे इसका खुलासा नहीं किया है। अफसरों ने कहा कि, जल्द ही इस सप्लाई चेन को भी तोड़ा जाएगा।