Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रदेश के 11 खिलाडिय़ों को प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) और प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के नियुक्ति पत्र सौंपे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को डीएसपी बनाया गया है। वहीं 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के नौ खिलाडिय़ों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश और पंजाब को गौरवान्वित करने वाले 11 खिलाडिय़ों को क्लास-एक अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे गए। सात खिलाडिय़ों को पीपीएस और चार खिलाडिय़ों को पीसीएस नियुक्त किया गया। सभी खिलाडिय़ों, उनके परिवार और कोचों को बधाई। एक खेल प्रेमी के रूप में मुझे इन खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नई शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं…।