Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 11वीं बटालियन के जवान ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यही नहीं बेड पर एक महिला का भी शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुटपुरा गांव स्थित 11 वीं बटालियन के आवास क्षेत्र में मंगलवार को अचानक तेज बदबू आने लगी। यहां रहने वाले अन्य जवानों के परिवार ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को खबर लगी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आवास को खुलवाया तो देखा तो फांसी पर जवान रामसागर सिदार का शव लटका हुआ था और बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था। दोनों शव तीन से चार दिन पुराने लग रहे थे। पुलिस ने रामसिदार के परिवार को सूचना दी। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि राम सिदार ने कुछ माह पहले की लव मैरीज की थी। वहीं परिजनों का कहना है कि रामसिदार की शादी नहीं हुई है परिवार के लोग उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आत्महत्या का क्या कारण है इसकी अभी जांच की जा रही है।