17 वां गीता महायज्ञ 23 को, श्री श्री श्री माताधाम मंदिर सेक्टर- 7 में होगा भव्य आयोजन


भिलाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गीता जयंती के पावन अवसर पर श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ द्वारा मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गीता महायज्ञ का आयोजन 23 दिसंबर को किया जा रहा है। सेक्टर-7 , एवेन्यू ए स्थित श्री श्री श्री माताधाम मंदिर परिसर में उक्त आयोजन होगा। श्रीमद् भगवत गीता प्रचार संघ सदस्यों द्वारा गीता महायज्ञ को संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक मां मंकीनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष नीलम चन्ना केशवुलू ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन श्री श्री माताधाम मंदिर (प्रांगण), एवेन्यु-ए, सेक्टर-7 में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर शनिवार की सुबह 6.00 बजे से 7 बजे तक नगर संकीर्तन होगा। इसके बाद सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक पताका अविष्करण (ध्वजारोहण) किया जाएगा।

इसी प्रकार सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक कलश स्थापना होगी और उसके पश्चात सुबह 9.00 बजे से 12.30 बजे तक गीता महायज्ञ होगा। दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक विष्णु सहस्त्र नाम स्त्रोत्र (पारायण) होगा। दोपहर 1.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक नारायण सेवा (भण्डारा) का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम को 5.00 से रात्रि 7.00 बजे तक भजन संकीर्तन होगा। आयोजन समिति ने शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस महायज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया है।