Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बालोद। बालोद शहर मे मकान निर्माण के दौरान सुबह 11:00 बजे चौथे माले से 2 मजदूर गिर गए । इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है।

बालोद। बालोद शहर मे मकान निर्माण के दौरान सुबह 11:00 बजे चौथे माले से 2 मजदूर गिर गए । इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल मजदूर का इलाज राजनांदगांव के जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालोद शहर के सदर बाजार चौक के प्रवेश द्वार से ठीक पहले रामदेव चौक के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है । चौथे माले पर कार्य कर रहे दो मजदूर नीचे गिर पड़े। जिसमें एक मजदूर चिल्हाटीकला निवासी युवक राजू पटेल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई,। दूसरा ग्राम तरौद निवासी महेंद्र कुमार उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है ।जिसे इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर किया गया है।