करंट से 3 मजदूरों की मौत: 11केवी लाइन से टच हो गई थी मिक्सर मशीन

जांजगिर-चांपा। सक्ती जिले में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांजगिर-चांपा। सक्ती जिले में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी रोड निर्माण के काम में लगे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर झुलस गए। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।