Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 531 नए मरीज मिले हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 484 हो गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.53 फीसदी पहुंच गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग को जांच में तेजी लाते हुए रोजाना 10 हजार टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 531 नए मरीज मिले हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 484 हो गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.53 फीसदी पहुंच गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग को जांच में तेजी लाते हुए रोजाना 10 हजार टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जो 4 मौतें हुईं वो मृतक रायपुर, महासमुन्द, सरगुजा और कांकेर जिले के रहने वाले थे। चारों की मौत मॉर्बिडिटी यानि कोरोना के साथ अन्य किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कल ही वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों में इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच RT-PCR टेस्ट के माध्यम से कराए जाने के साथ ही मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन किट, वैक्सीन, दवाईयों, की व्यवस्था पूरी तरह से रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमित 95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही उपचार से अभी स्वस्थ हो जा रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण दर को देखते हुए अस्पतालों में भी इसके इलाज और नियंत्रण की तैयारी रखनी होगी। प्रदेश में रोजाना सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस महीने 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच प्रतिदिन औसतन 3 हजार 763 टेस्ट किए गए हैं, जबकि मार्च महीने के पहले सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 1 हजार तक टेस्ट किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 84 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं। राजनांदगांव में नए मरीजों की संख्या 52 है। सरगुजा में 38, बिलासपुर में 38, कांकेर में 32, बलौदा बाजार में 31, दुर्ग में 30, सूरजपुर जिले में 30, बालोद में 24, रायगढ़ में 23, महासमुंद में 20, बेमेतरा में 19, बीजापुर में 17, धमतरी में 16, कोरिया में 14, दंतेवाड़ा में 11, कबीरधाम में 11, कोरबा जिले में 10, जांजगीर-चांपा में 8,बलरामपुर में 6, गरियाबंद में 4, जशपुर में 4, बस्तर में 3, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही में 2, कोंडागांव में 1, नारायणपुर में 1 और सुकमा जिले में भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।