Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतों पर चार डॉक्टरों को सस्पेंड कर विभागीय जांच की जा रही है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतों पर चार डॉक्टरों को सस्पेंड कर विभागीय जांच की जा रही है. इसी तरह कई कंपनियों से अनुबंध समाप्त कर लिया गया है. कुछ की अमानत राशि राजसात कर ली गई है.
भाठापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान तीन साल में दवा उपकरण खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऐसी 23 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इनमें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन रायपुर, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जांच की गई है.
इसी तरह मेसर्स मंगलम बायोटेक रिसर्च दिल्ली, मेसर्स भूषण लेबोरेट्रीज दिल्ली व रोनपाल बायोटेक दिल्ली की अमानत राशि राजसात की गई है. मेसर्स भूषण लेबोरेट्रीज दिल्ली को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है. मेसर्स उपकरण फार्मासिटिकल भोपाल का अनुबंध समाप्त किया गया है. इंदु केयर फार्मा पुणे का अनुबंध समाप्त किया गया है. मेसर्स पेटलार्ड महल आरोग्य मंडल फार्मेसी नाडियाड गुजरात से अनुबंध नहीं किया गया. मेसर्स मंगलम बायोटेक रिसर्च दिल्ली से अनुबंध नहीं किया गया. मेसर्स रोनपाल बायोटेक लिमिटेड दिल्ली से अनुबंध नहीं किया गया. मेसर्स भूषण फार्मासिटिकल दिल्ली से अनुबंध नहीं किया गया. फर्म को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया. हाईकोर्ट में केस प्रमाणित होने पर कर्मचारी की सेवाएं समाप्त की गई हैं.