Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक 6 माह की मासूम की जान चली गई। मुठभेड़ सोमवार शाम की बताई जा रही है। गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में एक छह माह की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, बच्ची की मां और डीआरजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी गांव के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग की चपेट में मुतवंडी गांव की एक छह माह की बच्ची व उसकी मां आ गई। इससे बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां के हाथ में गोली लगने से वह भी घायल है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का दावा किया है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना व उसके पार्टी के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। फिलहाल डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान आसपास सर्च कर रहे हैं। पूरे मामले को एएसपी वैभव बैंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सोमवार की शाम 5 बजे के करीब पुलिस और नक्सली के बीच मुतवंडी के जंगलों में मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में गांव की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की मां को भी गोली लगी जिसके बाद उसकी सहायता के लिए टीम भेजी गई और उसका इलाज कराया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस का सर्चिंग अभियान भी जारी है।