Bacheli Big News : नाला में गिरे गाय की बचेली ए.ई.सी.एस. ने बचाई जान


Bacheli Big News : बचेली ! बचेली के सुभाषनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक गहरा नाला के अंदर गिरी गाय को एनजीओ एईसीएस द्वारा नाले से निकालकर बचा लिया गया। गत मंगलवार को एक गाय गहरे नाला में गिर गई थी जिसके बाद गौ वंश के मालिक ने एनजीओ से गुहार लगाई।

जिसके बाद गौ सेवक इस बेहद मुश्किल का रेस्क्यू के लिए तैयार हुए। नाला गहरा होने के कारण नगर पालिका से जेसीबी मंगवाया गया। एईसीएस के सदस्य फिरोज नवाब एवं प्रदीप गुप्ता दोनो जेसीबी के बकेट में बैठकर गहरा नाला में उतरे। उस नाला में जहरीले सांप, जहरीले जीव जंतुओ के होने के बावजूद कठिनाओ और दिक्कतो के बीच करीब 1 घंटे की मुश्किल रेस्क्यू के बाद गाय को सकुशल बचाया गया।

Bacheli Big News : इस कार्य की नगर के लोगो द्वारा काफी सराहा गया । फिरोज नवाब एक सक्रिय समाज सेवी है रक्तसेवा से लोगो के दिलो में विशेष जगह बनाए हुए है।

गौरतलब है कि नगर में गौमाताओ के लिए वरदान साबित हो रहे एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जर्वेशन सोसाईटी (एईसीएस) पिछले कई वर्षो से बचेली नगर में सक्रिय है।

जिसकी संस्थापक गीतांजलि सरकार है। गौवंशो का किसी प्रकार की परेशानी होने पर इस एनजीओ के सदस्य तत्काल पहुॅचकर गौ को परेशानी से बाहर निकाला जाता है साथ ही उन्हे किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल ईलाज भी किया जाता है। अब एईसीएस द्वारा गौ का देहांत होने पर विधिवत अंतिम संस्कार भी किया जाता है।