Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Kumhari Over Bridge : भिलाई.... पूर्व में कुम्हारी ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है जिसमे सर्वप्रथम रायपुर से दुर्ग मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात कल 11 अक्टूबर की रात्रि से दुर्ग से रायपुर सर्विस रोड डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है जो 2 दिन के अंदर कार्य पूर्ण किया जाना है इस दौरान सर्विस रोड में सभी प्रकार के वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा ।
दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग आने वाहन चालकों से अपील है कि जाम से बचने वैकल्पिक मार्ग सिरसा गेट से मोतीपुर अमलेश्वर – रायपुर, उतई फुंडा अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। एयरपोर्ट जाने वाले समय से पहले निकले । इसी प्रकार रायपुर से आने वाले वाहन सर्विस रोड से और दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करेंगे।
Kumhari Over Bridge : निर्माण कार्य के दौरान सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा निर्माण कंपनी को सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने वाहन डायवर्ट करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही आम नागरिकों से अपील की है की सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।