Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Raipur Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोमवार को दूसरी सूची का ऐलान कर दिया. दूसरी सूची में 64 नाम शामिल है. प्रत्याशियों के ऐलान से साफ हो गया है भाजपा की टिकट वितरण में एक बार फिर रमन सिंह की चली है.और हाईकमान रमन सिंह के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी.
छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक सरकार चलाने वाले रमन सिंह को पार्टी 2023 के चुनाव में आगे रखकर चुनाव लड़ने जा रही है.कांग्रेस भले ही रमन सिंह को हासिये में डालने के आरोप लगाए है,लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में रमन सिंह ही पार्टी के बड़े चेहरे है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है,क्योंकि दूसरी सूची में सभी नामों पर उनकी मुहर लगी है..सीएम भूपेश बघेल का भी यही मानना है कि बीजेपी की सूची में रमन सिंह की चली है.अरुण साव को साइड बिठा दिया गया है.
Raipur Breaking : भूपेश बघेल,सीएम कल दिल्ली से लौटने के बाद
CM के बयान पर पूर्व सीएम रमन ने पलटवार करते हुए कहा कि वह तो कहते थे कि दिल्ली में डॉ रमन की कोई सुनता नहीं, कोई पहचानता नहीं,आज कैसे भूपेश के स्वर बदल रहे हैं…केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय करती है.डॉ. रमन एक सामान्य सदस्य के रूप में शामिल होता है !
भले ही रमन सिंह खुद को सामान्य सदस्य बता रहे है,मगर भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह का चेहरा अनायास ही सामने नहीं आया है .इसके पीछे कारण है कि सूची में शामिल सारे नामों पर उनकी मुहर लगी दिखाई दे रही है.चुनाव के पहले जब इतने नाम उनके इर्द गिर्द नजर आ रहे तो स्वाभाविक है,उन्हें आने वाले समय में उन्हें ही बड़ी जवाब दारी मिलते हुए दिखाई दे सकती है !