Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Dantewada News Update : दंतेवाड़ा ! पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी0 उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के निर्देशानुसार दिनांक 20.10.2023 को क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थाना अरनपुर का बल,बीएसएफ़ के साथ निकले हुए थे कि पोटाली-नहाडी मोड के पास सडक किनारे बाहर की ओर निकला हुआ वायर दिखाई दिया !
जिसे सी.आर.पी.एफ बल बीडीएस टीम से क्लीयर कराने पर करीबन 1 माह पूर्व से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने के लिए कच्चे मार्ग नहाडी पोटाली के मध्य भाग में करीबन डेढ़ फीट का गड्ढा खोदकर 12-13 फीट बिजली वायर एवं करीबन एक फीट ब्लास्टिंग वायर डालकर रखें थे और गड्ढे को पत्थर से भर कर रखे थे जिसें सुरक्षित निकालकर पुनः भराव किया गया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं और ज़िले में लगातार गश्त सर्चिंग जारी है।