Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

CG Politics: लोरमी। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं अब बगावत के सूर भी देखने को मिल रहा है। लोरमी विधानसभा से कांग्र्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर को टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया .
CG Politics: कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर सागर सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने ही पार्टी के आलाकमानों का भंडाफोड़ कर रहे थे। उन्होंने दो दिन पूर्व अपने समर्थकों के बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन आज अचानक उन्होंने अमित जोगी व रेणु जोगी के समक्ष जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया।
CG Politics: जोगी कांग्रेस का दामन थामते ही लोरमी में हलचल मच गई है। अब देखना यह है कि क्या विधानसभा चुनाव में सागर सिंह चुनाव लड़ते हैं या और कोई रणनीति बनाते हैं। सागर सिंह के कांग्रेस को छोड़कर जोगी कांग्रेस में शामिल होने से कहीं ना कहीं लोरमी कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।