Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ravana Dahan : कोण्डागांव ! जिला मुख्यालय कोण्डागांव के स्टेडियम मैदान में शीतला माता मंदिर समिति के तत्वाधान में रामलीला रावण दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दशहरा कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी भी स्टेडियम मैदान में मौजूद रही।
Ravana Dahan : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोण्डागांव के स्टेडियम मैदान में रावण दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां शीतला माता मंदिर समिति के तत्वाधान में रामलीला का मंचन भी हुआ, जहां राम सीता विवाह, सीता हरण, रावण वध इत्यादि का मंचन किया गया। नगर के शीतला माता मंदिर समिति के माध्यम से रावण के विशाल पुतला का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में आम जन मौजूद रहे, जिन्होंने रामलीला मंचन का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के दौरान लता उसेंडी ने अहंकार रूपी रावण के वध का संदेश दिया।