Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai Breaking : भिलाई… वाहनो की चेकिंग दौरान चौकी जेवरा सिरसा पुलिस एवं एसएसटी ने भारी मात्रा मे ट्रक (कंटेनर) मे भारी मात्रा में चादर से भरी हुई कंटेनर जप्त किया है ।
Bhilai Breaking : नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि एसएसटी टीम एवं पुलिस चौकी जेवरा सिरसा द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा था उसी कम मे एसएसटी टीम दुर्ग शहर-64 एवं चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में चौकी जेवरा सिरसा के सामने 29 अक्टूबर को वाहन चेकिंग किया जा रहा था इसी दौरान वाहन ट्रक (कंटेनर) क. UP 78 DN 0951 मे भारी मात्रा मे चादरों से भरी हुई थी जिसके संबंध में वाहन चालक से पूछताछ करने पर कोई बिल पेश नहीं करने पर एसएसटी टीम एवं चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा के द्वारा लगभग 15 लाख की मशरूका को धारा-102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया।
Bhilai Breaking : उक्त कार्यवाही में एसएसटी टीम के लीनेन्द्र कुमार वर्मा (प्रोफेसर) देवेन्द्र मोहन (कृषि विस्तार अधिकारी), प्र.आर. 134 जितेन्द्र सिंह एवं कैमरा मेन शुभम वैष्णव, चौकी प्रभारी उनि चेतन सिह चन्द्राकर जेवरा सिरसा, सउनि. शशिकांता साहू आर. 969 वसीम खान, आर. 779 नरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।