Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

National Vice President of BJP : रायपुर ! भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने पर दुःख जताते हुए इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया।
पूर्व मुख्यमंत्री डा.सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा कि नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य रतन दुबे की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
National Vice President of BJP : उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा को डराने के उद्देश्य से लगातार हमारे साथियों की टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस यह समझ ले कि भाजपा डरने वाली नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा।