Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

BJP VS Congress Politics : रांची/रायपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर जो आरोप भाजपा लगा रही है इससे यह साफ पता चलता है कि चुनाव पूर्व ही भाजपा ने यह मान लिया है कि हम छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रहे हैं।
BJP VS Congress Politics : सिन्हा ने आज यहां कहा कि भाजपा जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है यह देश की जनता को पता है। कांग्रेस लोकतंत्र का निर्माण कर्ता है, लेकिन भाजपा उस लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ईडी के जरिए भाजपा गैर भाजपा शासित राज्यों को किस प्रकार परेशान कर रही है और कैसे बिना साक्ष्य ईडी काम कर रही है यह किसी से छिपा नहीं है।
BJP VS Congress Politics : सिन्हा ने कहा कि भाजपा सिर्फ प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस के उपर आरोप लगाने वाली पार्टी बनकर रह गयी है। भाजपा को छत्तीसगढ़ में पूरी तरह चुनाव हारने का डर सता रहा है और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ झारखण्ड में भाजपा नेता प्रेस कांफ्रेस कर रहे हैं और सत्य से परे बिना सबूत के इल्जाम लगा रहे हैं, जो उनकी हताशा का परिचायक है।