Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

MMI Hospital Raipur रायपुर ! लालपुर स्थित एमएमआई अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम की धमकी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्कॉट की टीम अस्पातल पहुँच गई है. मामला टिकरापारा थाने का है.
जानकारी के मुताबिक,ओपीडी इंचार्ज कों अज्ञात कॉलर ने फ़ोन पर अस्पताल में बम होने की बात कही. पुलिस और बम स्कॉट की टीम अस्पातल पहुँच कर गहन छान बिन की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा.
MMI Hospital Raipur पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक ने कालीबाड़ी इलाके में किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल किया था. आरोपी युवक ने धमकी क्यों दी, यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.