Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai Crime : भिलाई नगर। बीएसपी ठेकेदार अनिल सुकुमारन को जान से मारने की धमकी देते हुए तालपुरी निवासी एक युवक ने डंडे से मारपीट की है। आरोपी शराब के नशे में था तथा ठेकेदार द्वारा कुछ दिन पहले उसके खिलाफ की गयी पुलिस में शिकायत से नाराज़ था। घायल अनिल सुकुमारन की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Bhilai Crime : एएसआई सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि तालपुरी बी ब्लॉक डहेलिया 473 निवासी अनिल सुकुमारन बीएसपी में ठेकेदार रहे हैं। वो कल शाम तालपुरी बी ब्लॉक मेन गेट के पास चौकीदार शत्रुघन सिन्हा के साथ बैठे थे तभी बी ब्लॉक निवासी राबिन उर्फ गोल्डी गेट के पास आया और मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाते हो कहकर अनिल से गाली गलौज करने लगा। राबिन ने शराब पी रखी थी। उसने समीप रखा गार्ड का डंडा उठाकर अनिल को मारना शुरू कर दिया। मारपीट में अनिल के सिर में चोट आई है।