CG Assembly Election 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ की बदौलत मिली जीत


CG Assembly Election 2023  बेमेतरा !   प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत के साथ जिले की बेमेतरा,  साजा व नवागढ़ विधानसभा में भाजपा की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला मुख्यालय में आतिशबाजी का दौर जारी है। तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना जिला मुख्यालय में कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुई। इस दौरान दोनों पार्टी के हजारों समर्थक मतगणना स्थल के बाहर इकट्ठा रहे और अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा नेता योगेश तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, विकास तंबोली समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता दिन भर मतगणना स्थल पर डटे रहे।

CG Assembly Election 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ की बदौलत मिली जीत

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने कहा प्रदेश की जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जिले की तीनों विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिलने से लोगों में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है और विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई।

CG Assembly Election 2023 ईश्वर साहू की अप्रत्याशित जीत ने कांग्रेस के लिए सबक

पूर्व नपाध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी का कुशल नेतृत्व भी कि इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साजा विधानसभा में सात बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे की हार ने तय कर दिया कि जनता से विमुख रहने वाले नेताओं को अब क्षेत्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के परिवार के दुख की घड़ी में कांग्रेस विधायक व मंत्री रविंद्र चौबे एक बार भी सांत्वना देने नहीं पहुंचे। जो उनकी हर का मुख्य कारण बना।

CG Assembly Election 2023 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेेे मनाया जमकर जश्न 

CG Assembly Election 2023 बैकुंठपुर में खिला कमल, भइया लाल राजवाड़े को 25 हजार 413 मतों से मिली जीत

भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न बनाया। इस दौरान विजय सुखवानी, राकेश मोहन शर्मा, मोन्टी साहू, नीतू कोठारी, नीलू ठाकुर, रोशन दत्ता, अनिल माहेश्वरी, परस वैष्णव, गुड्डा पूरी, अमरीका निर्मलकर, महेश ठाकुर, गोलू साहू, धर्मेंद्र साहू, शेखर ठाकुर, हरि साहू, तुषार साहू, लाला राम साहू, नालेश्वर साहू, राजकुमार चौहान, प्रकाश साहू, डॉ डोसन साहू, देवराम साहू, डेरहा देवांगन, भागीरथी साहू, छोटूराम साहू, ओमप्रकाश सलूजा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।