Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेशभर से आ रहे रुझानों में कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्कर है। शुरुआती रुझानों में भाजपा सरकार बनाते भी दिख रही है। दोपहर 11 बजे तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा 50 सीटों पर व कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। वहीं दो सीटे अन्य के खातें में है। दुर्ग जिले की 6 में से 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
दुर्ग जिले की वैशाली नगर में भाजपा के रिकेश सेन कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर से लगभग 5 हजार वोटों से आगे हैं। इसी प्रकार दुर्ग शहर से अरुण वोरा व दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं। ताम्रध्वज साहू लगभग 4 हजार वोटों से पीछे हैं। दुर्ग शहर में अरुण वोरा भाजपा के गजेन्द्र यादव से 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसी प्रकार अहिवारा से डोमनलाल कोर्सेवाडा कांग्रेस के निर्मल कोसरे से 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के देवेन्द्र यादव भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय से 11 वोटों से आगे चल रहे हैं। सबसे महत्वर्पूण पाटन विधानसभा से तीन राउंड के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल से लगभग 500 वोट से पीछे हैं।