Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। शहर के गजल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जाने माने गजल गायक अनुप जलोटा भिलाई आ रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 दिसंबर को भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में पद्मश्री अनूप जलोटा नाइट आप भी आइए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस विशेष संगीत संध्या में लोग अनूप जलोटा के भजन व गीत-गजल का आनंद ले पाएंगे।
इस आयोजन में संगतकार के रूप में मुंबई से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वादक कलाकार निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। आयोजन में अनूप जलोटा अपने बेहद चर्चित गीतों के विशेष प्रस्तुतिओं को सुरमई अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। गत वर्षों से सुर सम्राट अनूप जलोटा के अविस्मरणीय गायकी के प्रति रुझान को दृष्टिगत करते हुए संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह आयोजन भिलाई के संगीत प्रेमियों को समर्पित किया जा रहा है। भिलाई के संगीत सुधिजनों के लिये प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है।
बीएसपी ने आयोजित किया डांस म्यूजिक कंपटीशन
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग ने हर साल की तरह इस बार भी खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता 12 से 16 दिसम्बर 2023 के बीच महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर, भिलाई निवास में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कर्नाटक (सुगम शास्त्रीय गायन), हिन्दुस्तानी (सुगम, शास्त्रीय गायन), लोक गायन, एकल नृत्य (भरतनाट्यम, कुचीपूडी, कथक, ओडिसी), हिन्दुस्तानी वाद्य (तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य) और खुली आयु वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा का आयोजन होगा। आयु समूह को दो वर्गों में 6 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष में बांटा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 से 8 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रवेश पत्र और उससे जुड़ी जानकारी के लिए क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में कार्यालयीन समय में व मोबाइल नंबर 9407986308, 9407985598 पर संपर्क कर सकते हैं।