Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भिलाई-दुर्ग सहित पूरे प्रदेश भर के कई इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की बौछारें पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। वहीं आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश होने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
प्रदेश के बस्तर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें एक दो जगह पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में भीषण चक्रवर्ती तूफान ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में धान कटाई का काम चल रहा है। वहीं किसान धान खरीदी केंद्र में धान बेचने भी पहुंचे हैं। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।