Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई । छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही शहरों में भी इसका असर दिखने लगा है। बीते दो दिनों से भिलाई निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा शराब की दुकानों के पास अवैध रूप से संचालित चखना सेंटरों पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को दुर्ग व भिलाई में कई चखना सेंटरों में कार्रवाई कर उन्हें बेदखल किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को भी भिलाई निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। सुबह से ही निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। निगम आयुक्त रोहित व्यास की मौजूदगी में गुरूवार को जवाहर नगर, कुरूद और खुर्सीपार स्थित शराब दुकान के पास बने अवैध चखना सेंटर को तोड़फोड़ कर ध्वस्त किया गया और प्रतिबंधित पानी पाउच व अन्य सामग्री को जप्त किया गया।
कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर निगम क्षेत्र मे संचालित शासकीय शराब दुकान के आस-पास अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटर पर ताबडतोड कार्रवाई की जा रही है। बांस बल्ली के माध्यम से तंबू तानकर तथा टीन शेड का गुमटी बनाकर अवैध रूप से चखना का व्यवसाय करने के वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान दुकानों से प्रतिबंधित पानी पाउच, प्लास्टिक गिलास, अमानक खाद्य सामाग्री को भी भारी मात्रा में जब्त किया गया है। शहर में अवैध चैपाटियों, ठेले, सड़क किनारे कच्चे – पक्के दुकान, गुमटियां के माध्यम से व्यवसाय करने वाले जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि आवागमन सुगम हो सके किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्रवाई के दौरान चखना सेंटर वालों से भारी संख्या में पानी पाउच की बोरी, डिस्पोजल व अन्य सामग्री जप्त किए उनके उक्त क्षेत्र में प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय और खाद्य सामग्री विक्रय करने से आस पास के क्षेत्र में भारी गंदगी फैला रहे थे। जिसे देखते हुए इनके दुकान के सामग्री को पंचनामा बनाकर जब्ती बनाया गया। निगम की टीम दो दिनों से नेहरू नगर बटालियन, जुनवानी, गदा चौक सुपेला, सिविक सेंटर, जवाहर नगर, कुरूद, खुर्सीपार, नंदनी रोड, मौर्या टॉकिज के बाजू में स्थित शराब दुकान के आस पास से चखना सेंटर को जेसीबी से ध्वस्त कर गुमटी, ठेले को भी हटाने की कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान टीम के साथ अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जे.पी.तिवारी, जोन स्वास्थ अधिकारी अनिल मिश्रा, राजस्व विभाग के सुनील नेमाडे, राजेश गुप्ता, मंगल जांगडे, कन्हैया यादव, गौकरण, खेम लाल, चैतु, विष्णु सोनी मान सिंग, अमर यादव, राजा, अंजनी सिंह, आरके तिवारी, रोहित यादव, वीरेन्द्र बंजारे सहित तोड़फोड़ दस्ता मौजूद करे।