निगम आयुक्त को चेंबर ने बताई मार्केट की समस्या, आदर्श बजार बनाने विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा


भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज भिलाई के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर के अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के सक्रिय प्रयासों से भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने व्यापारियों के साथ सघन दौरा किया गया । आयुक्त रोहित व्यास ने इस दौरान व्यापारियों से चर्चा की और मार्केट की समस्याओं से अवगत हुये। इस मौके पर अजय भसीन ने कहा कि भिलाई के बाजारों को आधुनिक व आदर्श बाजार बनाना ही चेम्बर की पहली प्राथमिकता है।

भ्रमण के दौरान आयुक्त ने व्यापारियों की परेशानियों को जाना और कई विषयों पर तत्काल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सरकुर्लर मार्केट में एक आधुनिक पिंक टायलेट बनाने का तत्काल निर्णय लिया गया है। आयुक्त ने आज जवाहर मार्केट, नंदनी रोड़, लिंक रोड़ अनाज मंडी व सब्जी मार्केट में भ्रमण किया और व्यापारियों ने अपनी मूल समस्याओं को बताया। आयुक्त व्यास ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। आयुक्त के साथ भ्रमण में सुनील मिश्रा, विशाल छाबड़ा, सौरभ सिंह, शिवराज शर्मा, मनोहर कृष्णानी, प्रेमरतन गहलोत, चिन्ना राव, शंकर सचदेव, विजय गुप्ता, सुखदेव सिंह, सिद्वार्थ मिश्रा, मनोज अरोरा, सुमित बागड़े, शिवलाल अरोरा आदि शामिल रहे।