Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के पकरिया जंगल के चंडी देवी मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। शिवरीनारायण से शादी से दुल्हन लेकर बलौदा जा रही कार को ट्रक चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मूलमूला थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे। वापसी के दौरान कार से लौट रहे थे, इसी दौरान विक्रम पथरिया झूलन के जंगल मां चंडी देवी मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार के पर परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार की सुबह करीबन पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों में सूरज सोनी उम्र 66 वर्ष (फूफा) 2 ओमप्रकाश सोनी उम्र 50 वर्ष ( पिता)3 सुभम सोनी उम्र 25 वर्ष बलौदा (दुल्हा)4 नेहा सोनी उम्र 22 वर्ष( दुल्हन) शिवरीनारायण 5 रेवती सोनी (बुआ) शामिल हैं। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।