Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामूली सी बात युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इससे पहले की पुलिस आरोपी तक पहुंचती डर के मारे वह खुद थाने पहुंच गया। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात रात करीब 9 बजे की है। तोरला गांव निवासी अनिकेत उर्फ सोनू यादव और रोशन साहू के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। दरअसल रोशन साहू गांव के बस स्टैंड तिराहे पर अंडे की दुकान चलाता था। रोशन साहू ने सोनू यादव से कुछ महीने पहले एक हजार रुपए उधार लिया था। सोनू यादव पहुंचा और अपने रुपए मांगने लगा। तब रोशन ने कहा कि कुछ दिन बाद लौटा देगा। इसके बाद सोनू यादव ने रोशन से अंडा खिलाने कहा। रोशन ने उसे अंडा खिलाने से भी मना कर दिया
रुपए नहीं लौटाने व अंडा नहीं खिलाने से नाराज सोनू यादव ने गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस बीच सोनू यादव ने अंडा दुकान में रखे चाकू से रोशन साहू के गर्दन और सीने में वार कर दिया। इससे रोशन साहू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देख सोनू यादव फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में नवापारा थाने की टीम आरोपी की धड़पकड़ के लिए रवाना हुई। पुलिस की खोजबीन से डरकर सोनू यादव ने खुद की सरेंडर कर दिया।