विष्णुदेव के CM बनने पर भिलाई में जश्न, दया सिंह के नेतृत्व में श्रीराम चौक खुर्सीपार में होगी भव्य आतिशबाजी


दया सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ता भगवान राम की पूजा करने के बाद जलाएंगे खुशियों के दीपक और फोड़ेंगे पटाखे

भिलाई। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बन गए हैं। आदिवासी समाज से भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि, विष्णुदेव साय का भिलाई से गहरा नाता रहा है। वे हर साल सावन सोमवार के अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर आते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मुख्यमंत्री बनने की खुशी के अवसर पर श्रीराम चौक में श्रीराम जी की पूजा होगी। इसके बाद खुशियों के दीपक जलाए जाएंगे और उसके बाद भव्य आतिशबाजी होगी।

दया सिंह ने बताया कि विष्णुदेव साय को सीएम बनाए जाने के बाद भाजपा का हर एक कार्यकर्ता जश्न में डूबा हुआ है। पांच साल कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति मिली और अब भाजपा का सुशासन आएगा। दया सिंह ने बताया कि विष्णुदेव साय के सीएम बनने की खुशी में श्रीराम चौक खुर्सीपार में शाम शाम 6 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेंगे। दया सिंह ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाएं।