Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ विनय जायसवाल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों नेता चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान बाजी कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों नेतओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दोनों को पहले नोटिस जारी किया गया था और उसके बाद कार्रवाई की गई।
बता दें गुरुवार को पूर्व विधायक विनय जयसवाल के निवासी पर कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने बैठक की थी। बैठक में बृहस्पत सिंह सहित ऐसे नेता शामिल हुए जिनकी टिकट काट दी गई थी। इन नेताओं द्वारा बैठक में हार की समीक्षा की गई और इसके बाद हार के लिए जिम्मेदार नेताओं की आलाकमान से शिकायत की बात भी की गई। इससे पहले की यह सभी अपनी बात आलाकमान के पास रख पाते प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन दोनों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

