Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कोरमा के जंगल में हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सलियों का सामान बरामद किया है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है।
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोरमा मुनगा के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली जमा हुए हैं। यहां पर गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एसओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पुनेम सहित 20 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी की सुचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व कोबरा 202, 210 की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कोरमा के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। दोनों ओर से फायरिंग हुई। कुछ ही देर बाद जवनों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने यहां पर नक्सलियों का आस्थाई कैंप ध्वस्त कर दिया। इसके बाद सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार, प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। जवानों द्वारा आसपास सर्चिंग की जा रही है।