मुख्यमंत्री साय व दोनों उप मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, अब होगी मंत्रिमंडल की तस्वीर होगी साफ


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद अब तक मंत्री मंडल की तस्वीर साफ नहीं हुई है। सीएम विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने शपथ ली। इसके बाद ही मंत्रीमंडल गठन की अटकले तेज हो गई लेकिन शपथ के चार दिन बाद भी मंत्रियों के नाम सामने नहीं आए। इस बीच रविवार को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है दिल्ली में मंत्रीमंडल का विस्तार हो जाएगा। इसके बाद ही छत्तीसगढ़ में अलग-अलग विभाग के मंत्रियों के नाम साफ हो जाएगा।

बता दें छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 54 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। चुनाव नतीजों के एक सप्ताह बाद भाजपा आलाकमान ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री और अरुण साव व विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया। साथ ही पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को स्पीकर के लिए चुना। इन सबके बाद भी मंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं हुई। रविवार को सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अब मंत्री मंडल की तस्वीर साफ हो जाएगी।