Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली बेल्ट से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा व बीजापुर में पुलिस व केन्द्रीय बलों ने मिलकर 11 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें से 10 नक्सली दंतेवाड़ा से और 1 नक्सली बीजापुर से गिरफ्तार किया गया। इन नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक दिन पहले की पुलिस व खुफिया विभाग के अफसरों की बैठक लेकर नक्सलियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया था। सीएम साय के निर्देश के बाद नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस अभियान में तेजी आई है। राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा में 10 और बीजापुर में 01 नक्सली गिरफ्तार किया गया। पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के विरूद्ध सघन अभियान शुरू किया है। माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एरिया डॉमिनेशन और कॉम्बिंग अभियान में भी तेजी लाई गई है। पुलिस बल ने 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सामग्रियां जप्त की।