Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दुर्ग। साल-2023 को यादगार बनाने मेघ गंगा ग्रुप द्वारा दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के फेमस एक्टर शरमन जोशी शिरकत करेंगे। मेघ गंगा ग्रुप के चैयरमैन मनीष पारख ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर रविवार को पृथ्वी पैलेस में होगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल और सीआरएम-एचपीसीएल पंकज प्रकाश रत्नपारखी शामिल होंगे।
मनीष पारख ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने सारी तैयारियां कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम मेघ गंगा ग्रुप द्वारा संचालित अविश एडूकॉम, लाइफ केयर, महावीर ज्वेलर्स और जयदीप गैस एजेंसी भिलाई द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। संस्था के सीएमओ अविश पारख ने बताया कि फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 की तैयारी पिछले एक माह से स्टूडेंट्स एवं स्टाफ द्वारा की जा रही है। साल के आखिर में हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में जबरदस्त क्रेज है।