Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक आटो चालक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। भारत माला रोड में एऑटो चालक की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को घर से निकलने के बाद वह नहीं लौटा। इस बीच ऑटो चालक की खून से लतपथ लाश सड़क पर मिली। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से मिली जानकारी अनुसार,मृतक युवक का नाम पंकज शास्त्री उम्र 36 साल निवासी ढेका जिला बिलासपुर कर रहने वाला है। बिलासपुर में ऑटो रिक्शा चलाता है। सोमवार की शाम रात करीबन सात बजे वह बिलासपुर से ऑटो लेकर निकला था। इस दौरान परिजनों ने कई बार फोन किया। लेकिन ऑटो चालक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी उसकी तलाश में निकल पड़े।
तलाश के दौरान ऑटो रिक्शा रोड पर पलटा हुआ मिला। मृतक युवक पंकज के सिर पर पत्थर से कई बार हमला किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खून रोड पर बिखरा हुआ मिला। हत्या में उपयोग किया गया हथियार मृतक के सिर के पास रखा हुआ मिला है। आस-पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बदमाशों ने हत्या को हादसा दिखाने के इरादे से ऑटो को पलट दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।