CG Big Breaking : पति की हैवानियत, गला घोंटकर की पत्नी व तीन बच्चों की हत्या… आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट (34) रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह पत्नी सुकरिता (28) और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार की रात उमेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी खाना खाने बोली, तब वह विवाद करने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी। देर रात हुए इस विवाद के बाद उमेंद्र ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं उसने अपनी दो बेटयिों व एक बेटे का भी रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी युवक देर रात थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक की बात सुनने के बाद पुलिस उसे लेकर देररात गांव पहुुची तब उसकी पत्नी सुकरतिा के बेटी खुशी केंवट (8), निशा केंवट(4), पवन केंवट (3) की लाश कमरे में पड़ी थी। इसके बाद बात पूरे गांव में फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका किया करता था और इसके कारण आए दिन इनके घर पर विवाद होता रहता था।