Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पदस्थ सीएएफ के जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिले के कुदुर कैम्प में पदस्थ जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जैसे ही घटना की जानकारी अफसरों को लगी तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल जवान की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का नाम वीरेंद्र चिंदा सिहावा नगरी धमतरी का रहने वाला है। 5वीं बटालियन एफ कंपनी का सीएएफ जवान कोंडागांव के कुधूर कैंप में पदस्थ था। गुरुवार की सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से कैंप में गोली की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान बैरक की तरफ पहुंचे जहां जवान वीरेन्द्र चिंदा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ दिखा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोंडागांव एसपी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जवान ने आत्महत्या के इरादे से गोली चलाई। उसने अपने पेट में गोली मारी है। जवान को प्रारंभिक चिकित्सा दी गई और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं घायल जवान को बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किये जाने की तैयारी की जा रही है।