Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की हत्या कर दी गई। रविवार रात को दो नकाबपोश बदमाश गोली मारकर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 8 बजे के असीम राय पखांजूर यूनियन संघ में पहुंचे थे। जब वे कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कनपटी पर बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद राय नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने असीम राय को मृत घोषित कर दिया है। पूरी घटना पखांजूर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई।
सूचना मिलते ही मौक पर पखांजूर थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद बाइक सवार नकाबपोशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की गई लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के थानों को भी अलर्ट किया है। घटना को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में नकाबपोश बदमाशों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जारी है और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।