Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालनालय पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर तथा संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के 54 कर्मचारियों को नई सरकार गठन के बाद वर्षों से लंबित समयमान वेतनमान का लाभ प्रदाय किया गया है। संचालक विवेक आचार्य ने सभी कर्मचारियों को बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इनमें से 07 ऐसे कर्मचारी है जो अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ हैं। शेष संचालनालय में कार्यरत है। साथ ही इसका लाभ 05 सेवानिवृत्त अधिकारियों/ कर्मचारियों और 03 दिवंगत कर्मचारियों के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
आचार्य ने बताया कि पहले से विद्यमान कुछ विसंगतियों को दूर करने के कारण कर्मचारियों को हितलाभ मिलने में विलंब हुआ है जिसका निराकरण किया जाकर लाभ प्रदान किया गया है और विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को स्वत: समय-समय पर लाभ प्राप्त होते रहेंगे। वर्षों से लंचित लाभ प्राप्त होने पर संस्कृति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी और हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।