Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही दूसरे राज्यों से धान का अवैध परिवहन भी धड़ल्ले से जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की टीम इस पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच कबीरधाम जिले में खाद्य विभाग ने धान के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने 399 क्विंटल धान जब्त किया है जिसे अवैध रूप से छत्तीगसढ़ के धान खरीदी केन्द्र में खपाने की योजना थी।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने करीब 399 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया गया है। इस धान को यहां के खरीदी केन्द्र में खपाए जाने की तैयारी थी। डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक, मंडी निरीक्षक और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाघूटोला में अवैध धान परिवहन के दो मामलों में 120 बोरी और 51 बोरी की दो गाड़ी जब्त की गई हैं।
आकांक्षा नायक ने बताया कि 40 किलो के हिसाब से लगभग 70 क्विंटल धान जब्त किया गया और मंडी को सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि पंडरिया क्षेत्र के चार प्रकरण में 140 क्विंटल और पंडरिया में 15 प्रकरण में 189 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं जिले में 70 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। बचे हुए शेष दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदना है। इस अंतिम दिनों में पूरी सतर्कता के साथ धान की खरीदी करने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं।