कल्याण कॉलेज में एबीवीपी का गठन, अनुराग बने अध्यक्ष


भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कल्याण कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी घोषणा हुई, कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति पर माल्याअर्पण करके की गई। विद्यार्थी परिषद अपने विविध प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के विकास के लिए कार्यरत है एवं कैसे हमे यानी विद्यार्थी को अपने गुणों में सुधार करना चाहिए, जैसे हमारी संस्कृति को अपना कर, हमारे भारत वर्ष में जो मातृ श्रृंखला रही उनके बारे में जानकर, हमारे पूर्वजों की ख्याति उनके अनुकरणीय कार्य को जानकर जब हम भारतीयता की पढ़ाई करेंगे तो हमारे गुणों में अवश्य सुधार होगा।

परिषद वक्ता आरकेएम प्रदेश संयोजक नागेश्वर यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन 1949 में हुआ था जिसे आज 75 वर्ष होने जा रहा है, विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के विकास के लिए उन को आगे बढ़ाने के लिए उनके हक के लिए व साथ-साथ समाज हित, देश हित के लिए भी निरंतर कार्य करता आ रहा है, संगठन में ही शक्ति होती है और आप युवा शक्ति ही देश की रीड की हड्डी हैं देश की बड़ी ताकत है देश का स्वाभिमान है आप लोग अपनी शक्ति का सदुपयोग करते रहें देश हित के लिए युवाओं के हित के लिए वह छात्र छात्राओं के हित के लिए पूरे देश भर में हमारा संगठन निरंतर कार्य कर रहा है हजारों की संख्या में इकाई हैं लाखों की संख्या में कार्यकर्ता हैं इतना विशाल संगठन और विश्व में शायद ही कोई और दूसरा होगा।

नगर मंत्री अंकित यादव ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा हमको अपने शरीर से मन से बुद्धि से आत्मा से अपने विचारों से सशक्त बनना है मजबूत बनना है स्वामी विवेकानंद कहते हैं युवाओ में आत्मविश्वास होना चाहिए विवेक होना चाहिये, संयम होना चाहिए, विनम्र होना चाहिए किंतु युवाओं को तीन चीजों से बचना चाहिए नशा, नकारात्मकता तीसरा निष्क्रियता इन तीन चीजों से बचेंगे तभी आप मजबूत बनेंगे आगे बढ़ सकते हैं। स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत है अगर आप लोग किताब पढ़ेंगे उनके विचारों को अपनाएंगे तो जीवन में कभी भी आप लोग हारेंगे नहीं बल्कि जीतेंगे, आगे बढ़ेंगे और मजबूत बनेंगे। मुख्य रूप से कुनाल सिंह राजपूत प्रदेश सोसल मीडिया सह संयोजक उपस्थित थे।

महाविद्यालय प्रमुख हंसा नाविक द्वारा 2023- 24की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष, कमलेश पोयम, सागर सिंह, सचिव, अक्षय मिश्रा, शिवांशु बिगनिया, सह मंत्री आयुष साहू, आ प्रमुख माधवी, पियूष पांडे, राशिद अली, सोसल मीडिया, राजेंद्र सिन्हा, कार्यकारणी सदस्य रागनी साहू, श्याम साहू, भुवन दादरे बने। नवनिर्वाचित कैम्पस मंत्री भोजराज बगरती ने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आज से हम सभी दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेंगे एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु कार्यरत हमारे संगठन का कार्य एक एक विद्यार्थी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।