गर्भवती महिला का बच्चादानी फटने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत आपरेशन कर महिला की बचाई जान


दुर्ग। जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि उनका बच्चादानी फट गया है। चिकित्सालय के डॉ बी.आर साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना देरी किए उनका आपरेशन कर जान बचाई गई।

इस आपरेशन में डॉ बसंत चौरसिया नि:श्चेतना विशेषज्ञ द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही ओटी में कार्यरत स्टॉफ ने भी उपरोक्त आपरेशन में अपनी अहन भूमिका निभाई है। वर्तमान में महिला स्वस्थ है। आपरेशन के दौरान लगभग 02 लीटर ब्लड पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने जटिल सर्जरी को समय पर पूरा कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।