Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सरकारी स्कूल के टीचर ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार की सुबह कमरे में पति-पत्नी के शव लटकते मिले। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को फंदे से उतारा और पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिले के नवागांव मल्लाहार निवासी रामेसर वर्मा (30) ग्राम मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक था। वह अपनी पत्नी हेमलता वर्मा के साथ ग्राम जारा में किराए के मकान में रहता था। पिछले एक साल से दोनों यहां रह रहे थे। बुधवार रात को हेमलता ने अपने पिता अशोक वर्मा को फोन कर तत्काल जारा गांव बुलाया था। गुरुवार सुबह उसके दादा और पिता बेटी के घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटी-दामाद को कॉल लगाया, लेकिन दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।
इसके बाद दोनों ने खिड़की से झांका तो दंग रह गए। बेटी और दामाद एक ही फंदे पर फांसी से लटकते दिखे। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पलारी पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और दोनों के शवों को नीचे उतारा गया। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए रवाना कर दिया है। दोनों आत्महत्या की है या फिर को दूरी वजह है इसकी जांच शुरू की गई।