Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। सोमवार को छावनी के तिरंगा चौक व हाउसिंग बोर्ड के रास्ते पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूटी सवार महिला की हादसे में मौत हो गई है। महिला अपनी सहेली के साथ हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर जा रही थी। इस दौरान एक डंपर चालक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर की टक्कर से स्कूटी चला रही महिला आराधना साहनी सड़क पर गिर गई। वहीं पीछे बैठी उसकी सहेली वंदना देवांगन के सिर में गहरी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद जामुल पुलिस ने वंदना देवांगन के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका वंदना देवांगन लगभग एक साल पहले अपने पति के साथ भिलाई रहने आई। इसकी शेयर चैट के माध्यम से आराधना से दोस्ती हुई। दोनों साथ में काफी समय बिताते थे। वंदना के पति रोशन देवांगन प्लांट में ठेका श्रमिक है। वंदना देवांगन की सहेली छावनी के तिरंगा नगर में रहती है। वंदना आज सुबह पति के ड्यूटी जाने के बाद उससे मिलने गई। दोपहर तक समय बिताया और इसके बाद आराधना उसे छोड़ने के लिए स्कूटी से निकली। रास्ते में पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार ठोकर मारी। दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी वंदना के सिर पर चोट लगी और काफी मात्रा में खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।